फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urban Development Department sought the report of backward count in the wards from the bodies till October 20

यूपी निकाय चुनाव : नगर विकास विभाग ने 20 अक्तूबर तक निकायों से मांगी वार्डों में पिछड़ों की गिनती की रिपोर्ट

Tue, 04 Oct 2022 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है, लेकिन नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार होने की वजह से अभी वार्डों के गठन का काम पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायतों में 10 से 25, पालिका परिषदों में 25 से 55 और नगर निगमों में 60 से 110 वार्ड अधिकतम हो सकते हैं।

विज्ञापन
Urban Development Department sought the report of backward count in the wards from the bodies till October 20
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नए और सीमा विस्तार वाले निकायों से वार्डों में रैपिड सर्वे यानी पिछड़ों की गिनती का काम पूरा कराते हुए 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट निकाय निदेशालय को अनिवार्य रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

    
सूत्रों के अनुसार प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है, लेकिन नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार होने की वजह से अभी वार्डों के गठन का काम पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायतों में 10 से 25, पालिका परिषदों में 25 से 55 और नगर निगमों में 60 से 110 वार्ड अधिकतम हो सकते हैं। जिन नए निकायों में वार्डों के गठन का काम पूरा हो गया है, वहां पिछड़ों की गिनती का काम जल्द पूरा करने को कहा गया है। क्योंकि वार्ड या सीट के आरक्षण के लिए ओबीसी की गणना जरूरी है। 
विज्ञापन


इसके आधार पर ही सीटें और वार्ड आरक्षित होते हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाए। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कराई जाएं। अगर अतिरिक्त अधिकारियों की आवश्यकता हो तो उन्हें भी लगाया जाए जिससे काम तेजी से हो और समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed