फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET New exam date announced exam was canceled due to paper leak

UPTET 2021 Exam Date: 26 दिसंबर या इससे पहले हो सकता है एग्जाम, पेपर लीक होने की वजह से रद्द हुई थी परीक्षा

Mon, 29 Nov 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 01:34 PM IST
सार

पेपर लीक होने की वजह से रद्द की गई टीईटी की परीक्षा अब 26 दिसंबर या इससे पहले भी हो सकती है। इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने दी है। उधर, पेपर लीक मामले में तेजी से कार्रवाई भी चल रही है। एसटीएफ ने आरोपी कौशलेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बरामद कागजात में ज्यादातर फर्जी हैं। उनको जांच के लिए भेज दिया गया है। कौशलेंद्र ने भी पूछताछ के दौरान यह बात कुबूल की है कि उसने खुद ही फर्जी तरीके से सचिवालय का पास व पहचान पत्र बनवाया था।

विज्ञापन
UPTET New exam date announced exam was canceled due to paper leak
टीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीईटी पेपर लीक होने के बाद रद्द की गई परीक्षा को दुबारा कराने के लिए तारीख का एलान कर दिया गया है। अब टीईटी परीक्षा 26 दिसंबर या इससे पहले भी हो सकती है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि 26 दिसंबर को टीईटी परीक्षा कराने का प्रस्ताव मिला है। अधिकारियों को इस तिथि को कोई अन्य परीक्षा या कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं हैं, इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि 26 दिसंबर को कोई अन्य परीक्षा प्रस्तावित है तो इससे पहले परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की तिथि शाम तक घोषित होगी। सूबे के मुखिया ने पेपर लीक होने पर इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। साथ ही एक महीने के अंदर परीक्षा कराने का एलान भी किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPTET Paper Leak: सचिवालय के संविदाकर्मियों से जुड़े पेपर लीक के तार, व्हाट्सएप ग्रुप खोलेगा सभी राज
विज्ञापन


पेपर लीक होने के मामले में भीम आर्मी के प्रमुख ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब टीईटी का पेपर लीक हो गया। करीब 21 लाख अभ्यर्थी पैसा खर्च करके भारी ठंड में सैकड़ो किलोमीटर दूर परीक्षा देने पहुंचे थे। एक तो वैकेंसी आती नहीं, आती भी हैं तो लीक हो जाती हैं। पहले दरोगा भर्ती का पेपर लीक हुआ और अब टीईटी का। छात्रों की परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा? योगी जी नकलविहीन परीक्षा कराने के बड़े दावे करते हैं, पर जब परीक्षा का दिन आता है तो पेपर आउट! ऐसा क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि जिन्होंने पेपर लीक किया उनकी संपत्ति पर महाराज जी(योगी आदित्यनाथ) का बुलडोजर चलेगा। 


पेपर लीक के तार सचिवालय से जुड़े हैं। सचिवालय में संविदा पर तैनात कर्मचारी इस गिरोह में सक्रिय सदस्य है। इसके अलावा गिरफ्तार एक सदस्य के पास से सचिवालय के खाद्य एवं रसद विभाग का पहचान पत्र, पास व अन्य कागजात मिले। इस बात की पुष्टि एसटीएफ के अधिकारियों ने की है। एसटीएफ ने रविवार को टीईटी परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले गिरोह के कई सदस्यों को दबोचा है। इसमें एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम ने चार लोगों को दबोचा है।

इसमें झांसी का अनुराग देश, अंबेडकरनगर का फौजदार वर्मा उर्फ विकास, अयोध्या कपासी का कौशलेंद्र प्रताप राय और झांसी का चंदू वर्मा शामिल है। अयोध्या के कौशलेंद्र राय  के पास से टीम ने कई अहम दस्तावेज बरामद किये है। इसमें सचिवालय का पास, खाद्य एवं रसद विभाग का पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed