{"_id":"5d674f338ebc3e01346caab1","slug":"upsssc-will-recruit-on-672-post-advertisement-released-see-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी में 672 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी में 672 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 29 Aug 2019 09:36 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 29 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायतों में रिक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) के अलावा पूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग इंस्पेक्टर और सहायक चकबंदी अधिकारी के 672 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
खास बात यह है कि आयोग ने पहली बार इस श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दो चरणों में परीक्षा कराने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रारंभिक व दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक इन पदों के लिए होने वाली दोनों परीक्षाएं में वस्तुनिष्ठ व बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होंगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जबकि मुख्य परीक्षा के तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में मिले अंक को मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।