फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC meeting today.

समूह 'ग' के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू, अधीनस्थ चयन आयोग की बैठक आज

Wed, 31 Jan 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC meeting today.
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पटरी पर लाने के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने सभी मातहत अधिकारियों के साथ ही एनआईसी के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें आयोग के कामों की समीक्षा के साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, पहले हो चुकी परीक्षाओं, साक्षात्कार व पूर्व में हुई भर्तियों की जांच आदि पर भी चर्चा होगी। समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती का रोडमैप तैयार करने के संबंध में एनआईसी द्वारा एक प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन पालीवाल ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक में आयोग की स्थिति पर तो बात होगी ही, भविष्य में होने वाली भर्तियों के लिए पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था बनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक सेवा में आरक्षित वर्ग की लड़कियों के लिए सीटों के आरक्षण में कुछ विसंगतियां होने का जानकारी मिली है। इसे सुधारने पर विचार होगा। सूत्रों के मुताबिक पहले हो चुकी परीक्षा, साक्षात्कार और भर्ती के लिए जारी हो चुके विज्ञापनों के आधार पर आगे की कार्यवाही के बारे में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed