{"_id":"60707a9c9a53054ac4485a45","slug":"upsssc-junior-assistant-recruitment-written-exam-2019-results-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी: 1403 पदों के लिए 13954 अभ्यर्थी अगले चरण की टंकण परीक्षा के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी: 1403 पदों के लिए 13954 अभ्यर्थी अगले चरण की टंकण परीक्षा के लिए चयनित
Fri, 09 Apr 2021 09:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक सामान्य चयन प्रयोगात्मक परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। कनिष्ठ सहायक के 1403 रिक्त पदों के सापेक्ष 13,954 अभ्यर्थियों को अगले चरण की टंकण परीक्षा के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने का फैसला हुआ। इसी के साथ आयोग ने लंबित लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का काम पूरा कर लिया।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है की परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, अभ्यर्थी देख सकते हैं। परिणाम से संबंधित कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के संबंध में वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
कट ऑफ
लंबवत आरक्षण
अनारक्षित 42.23
अनुसूचित जाति 40.82
अनुसूचित जनजाति 33.61
अन्य पिछड़ा वर्ग 42.23
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 42.23
क्षैतिज आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 40.49
भूतपूर्व सैनिक 31.19
दिव्यांगजन 39.40
महिला 43.45