फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: Interview for Junior Assistant will be held from 15th September

UPSSSC: कनिष्ठ सहायक साक्षात्कार टला, अब ये है नई तारीख

Mon, 31 Aug 2020 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC: Interview for Junior Assistant will be held from 15th September
- फोटो : amar ujala

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक विशेष चयन भर्ती परीक्षा, 2017 के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 4 दिन की जगह 7 दिन में कराने का फैसला किया है। अब साक्षात्कार 1 सितंबर की बजाय 15 सितंबर से शुरू होगा। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि कनिष्ठ सहायक विशेष चयन भर्ती के अंतर्गत लिखित परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया था।

विज्ञापन


14 अगस्त को साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया था। एक सितंबर से 4 दिनों में साक्षात्कार संपन्न कराने की योजना बनी थी। आयोग ने कार्यालय परिसर में स्थान की सीमित उपलब्धता और सोशल डिस्टेंसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए साक्षात्कार 4 दिन के बजाय 7 दिनों में कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पुनरीक्षित कार्यक्रम में प्रतिदिन 120 अभ्यर्थियों के स्थान पर केवल 60 अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोग ने पुनरीक्षित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अग्निहोत्री ने बताया है 15 से 18 सितंबर तक तथा 21 व 22 सितंबर को प्रत्येक दिन 60 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 सितंबर को 36 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने कहा है यदि कोई अभ्यर्थी कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत साक्षात्कार के लिए उपस्थित नहीं हो पा रहा है तो अपना प्रार्थनापत्र साक्ष्य व कारण सहित आयोग के ईमेल पर भेज सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अब 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed