{"_id":"5a7e996f4f1c1b387b8b5a61","slug":"upsssc-can-cancel-the-urdu-translator-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा शासनकाल की इन भर्तियों पर मंडराया संकट, सेवा नियमावली के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासनकाल की इन भर्तियों पर मंडराया संकट, सेवा नियमावली के उल्लंघन का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
सपा शासनकाल में उर्दू अनुवादक के करीब 112 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया था।
विज्ञापन
आयोग में शिकायत की गई है कि लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र सेवा नियमावली के हिसाब से नहीं बनाए गए।
आयोग ने इस संबंध में उर्दू के विशेषज्ञ से राय लेने का फैसला किया है। आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि यदि पाया गया कि प्रश्न पत्र सेवा नियमावली के हिसाब से नहीं थे, तो भर्ती रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
जेई में महिला की जगह पुरुष की नियुक्ति पहले ही हो चुकी रद्द
आयोग ने इसके पहले 757 अवर अभियंताओं की भर्ती में गड़बड़ी पकड़ी थी। इस भर्ती में 20 प्रतिशत यानी 151 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन इनमें से 79 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती कर लिया गया था। इस पर आयोग ने महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर पुरुषों की नियुक्ति रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
पहले विज्ञापन पर माथापच्ची तेज
आयोग ने भर्ती के पहले नए विज्ञापन पर माथापच्ची तेज कर दी है। पालीवाल ने बताया कि पहले विज्ञापन के लिए रिक्तियों की संख्या फाइनल की जा रही है। आयोग माह के अंत तक विज्ञापन जारी कर देगा।