फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSF will work like CISF

संदिग्धों की तलाशी-गिरफ्तारी कर सकेगी यूपीएसएसएफ, सीआईएसएफ की तर्ज पर हुआ है गठन

Tue, 15 Sep 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
UPSSF will work like CISF
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तर्ज पर काम करेगी। उसे भी किसी की तलाशी लेने और संदिग्ध को गिरफ्तार करने का अधिकार होगा। दरअसल, कुछ लोगों को भ्रम है कि यूपीएसएसएफ को जो अधिकार दिए गए हैं, उससे लोगों का उत्पीड़न बढ़ेगा।

विज्ञापन


मगर ऐसा नहीं है। क्योंकि सीआईएसएफ अधिनियम 1968 में भी बिना वारंट गिरफ्तारी और तलाशी का प्रावधान है। अर्थात सीआईएसएफ के अधिकारी भी बिना मजिस्ट्रेट के अनुमति के ऐसे लोगों को गिरफ्तार करती रही है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ पर हमला करने, हमले का प्रयास करने या हमले का भय दिखाता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सीआईएसएफ के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों को गिरफ्तार करने का उसे हक है। ठीक इसी तरह के अधिकार यूपीएसएसएफ को भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे हवाई अड्डा, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, अयोध्या में रामजन्म भूमि, मेट्रो रेल आदि की सुरक्षा में लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी तरह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, न्यायालयों, हवाई अड्डे, मेट्रो व प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ का गठन किया है। जाहिर है इसका मसौदा भी सीआईएसएफ के आधार पर तर्ज किया गया है। उधर, उड़ीसा व महाराष्ट्र की स्पेशल फोर्स एक्ट भी सीआईएसएफ एक्ट की ही तर्ज पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed