फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSF will work like CISF says additional chief secretary home.

मेट्रो रेल, न्यायालयों, एयरपोर्ट, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा करेगा यूपीएसएसफ

Wed, 16 Sep 2020 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
UPSSF will work like CISF says additional chief secretary home.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

राज्य सरकार द्वारा नवगठित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तरह कार्य करेगा। इस बल को भी सीआईएसएफ को प्रदत्त शक्तियों की तर्ज पर शक्तियां प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल मेट्रो रेल, न्यायालयों, एयरपोर्ट, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों आदि की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएगा।
विज्ञापन


सरकारी गजट में प्रकाशित इस अधिनियम की धारा 10 के अनुसार बल का कोई सदस्य बिना मजिस्ट्रेट के आदेश या वारंट के ऐसे किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है, जो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत बल के सदस्यों के कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाए, हमला करे, हमले की धमकी दे या आपराधिक बल आदि का प्रयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध के शक पर गिरफ्तारी भी कर सकेगा बल

शासन की धारा 10 में निर्दिष्ट यदि कोई अपराध किया गया है तो अपराधी को निकल भागने या अपराध के साक्ष्य को छिपाने का अवसर दिए बिना उसकी तलाशी बिना वारंट के ली जा सकती है। विशेष बल को अगर यह विश्वास हो कि उसके द्वारा अपराध किया गया है, तो उसकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

इस अधिनियम के अधीन गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को पुलिस अधिकारी को सौंपना होगा या किसी पुलिस अधिकारी की अनुपस्थिति में गिरफ्तारी की परिस्थितियों को वर्णित करती हुई रिपोर्ट के साथ नजदीकी पुलिस थाने पर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed