{"_id":"5d6360428ebc3e016a17feab","slug":"upsrtc-will-install-breastfeeding-cubical-at-219-bus-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 219 बस अड्डों पर बनेंगे स्तनपान कक्ष, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 219 बस अड्डों पर बनेंगे स्तनपान कक्ष, मिलेंगी ये सुविधाएं
Mon, 26 Aug 2019 12:14 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
स्तनपान कक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम 219 बस अड्डों को नवंबर तक माताओं और शिशु फ्रेंडली सुविधाओं से पूरी तरह से लैस कर देगा। इसके लिए बस अड्डों पर एक-एक स्तनपान कक्ष यानी ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल्स (कियोस्क) बनाए जाएंगे।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि निदेशक मंडल ने इस विशेष परियोजना के लिए 2.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। रकम का आवंटन परिक्षेत्रों को कर दिया गया है। प्रदेश में कुल 242 बस अड्डे चालू हैं। इनमें से चुनिंदा 23 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर डवलप कर लिया गया है। इनमें भी ब्रेस्ट फीडिंग रूम का प्रावधान शामिल है। शेष 219 बस अड्डों के लिए निगम 3 महीनों में इन कक्षों की व्यवस्था करा देगा।
यह भी पढ़ें : यात्रियों से खराब व्यवहार पर शताब्दी के ड्राइवरों को हटाया, जारी किए गए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
इस कार्य को पूरा कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को अधिकृत किया गया है। इस कक्ष में 2 बेबी फीडिंग केबिन और एक प्रसाधन केबिन होगा। गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम होंगे। इनके बेहतर उपयोग के लिए बस अड्डे के उचित स्थानों पर इससे संबंधित हिंदी और अंग्रेजी में आवश्यक संकेत भी प्रदर्शित किए जाएंगे।