{"_id":"5a6db76c4f1c1b8a268b6e70","slug":"upsrtc-reduces-the-ac-bus-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लीजिए एसी बसों में सस्ते सफर का मजा, 60 रुपए तक कम हुआ किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लीजिए एसी बसों में सस्ते सफर का मजा, 60 रुपए तक कम हुआ किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एसी जनरथ बसों का किराया कम दिया है। नया किराया रविवार दोपहर से लागू होगा। ताकि, कंडक्टरों को रिफंड की समस्याओं से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि अनुबंध के आधार पर संचालित एसी बसों के किराये की दरें फिर से तय करने के लिए चार जनवरी को निदेशक मंडल की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
इसमें निदेशक मंडल की ओर से वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ बसों के किराये में कटौती का फैसला लिया गया था। इस बाबत शनिवार को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि वॉल्वो बसों के किराये में 18 प्रतिशत, टू बाई थ्री जनरथ बसों के किराए में साढ़े तीन प्रतिशत और टू बाई टू जनरथ बसों के किराए में 8 फीसदी कटौती की गई है। नया किराया रविवार दोपहर 12 बजे से लागू होगा।
विज्ञापन
आगरा, गोरखपुर, दिल्ली का किराया हुआ कम
लखनऊ से टू बाई टू जनरथ टू बाई थ्री जनरथ बस
वर्तमान किराया कटौती वर्तमान किराया कटौती
आगरा 708 53 583 20
गोरखपुर 555 45 452 13
दिल्ली 1050 61 874 11
(नोट: किराया रुपये में है)