फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSIDA received notice on garbage, also inactive on Nivesh Mitra portal

Lucknow News: गंदगी पर यूपीसीडा को मिला नोटिस, निवेश मित्र पोर्टल पर भी निष्क्रिय

Tue, 29 Jul 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
UPSIDA received notice on garbage, also inactive on Nivesh Mitra portal
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव।
लखनऊ। उद्योग बंधु की बैठक से पहले ही अमौसी, नादरगंज व सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व कूड़े का निस्तारण कराने में अक्षम साबित होने पर यूपीसीडा को नोटिस जारी किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल पर भी यूपीसीडा के सबसे ज्यादा 20 मामले लंबित मिले हैं। डीएम की नाराजगी के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपीसीडा को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


नोटिस में औद्योगिक क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत औद्योगिक कचरे का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पिछले महीने उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई पर चर्चा हुई थी। यूपीसीडा ने टेंडर प्रक्रिया जारी होने की बात कही थी, लेकिन जब अपर नगर आयुक्त ने जांच की तो निविदा में सिर्फ कूड़ा उठाने की ही बात थी। इस पर डीएम विशाख जी ने यूपीसीडा से कार्ययोजना तलब की। लेकिन, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ को मौके का निरीक्षण कर यूपीसीडा को नोटिस जारी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर भी निष्क्रियता
पिछली बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर आई कई विभागों की शिकायतों के मामले पेंडिंग मिले थे, जिसके बाद डीएम ने नाराजगी जताई थी। लेकिन, एक महीने बाद भी स्थिति सुधरी नहीं है। पोर्टल पर अभी सबसे ज्यादा यूपीसीडा के 20, हाउसिंग के सात, यूपीईडा के तीन, यूपीपीसीएल के दो, कृषि विभाग, कॉमर्शियल टैक्स, नगरीय विकास और फिल्म बंधु के एक एक मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव पर जल निगम देगा जानकारी
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में एनएचएआई के निर्माणाधीन नाले की वजह से जलभराव की स्थिति पर डीएम ने औद्योगिक इकाइयों को अपने परिसर में रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा था। जल निगम को आबादी का पानी औद्योगिक क्षेत्र में आने से रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा था।

Iपिछले महीने हमारे जेई रिटायर हो गए थे, उनसे जुड़े मामले पेंडिंग रह गए। अब नियुक्ति हो गई है, इस महीने के आखिर तक निवेश मित्र पोर्टल के सारे मामले निपट जाएंगे।I
I- अजय सिंह, आरओ, यूपीसीडाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article