फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSIDA is increasing land banks for investment in Uttar Pradesh.

UP News: औद्योगिक विकास के लिए यूपीसीडा ने बनाई भूमि बैंक के विस्तार की योजना

Mon, 19 Jun 2023 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

यूपी सरकार निवेश के प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए ग्राम सभा की भूमि के साथ ही अनुपयोगी और विवादित भूखंडों के अधिग्रहण की रणनीति भी बन रही है।

विज्ञापन
UPSIDA is increasing land banks for investment in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद भूमि पूजन समारोह की तैयारी में जुटी राज्य सरकार 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने जा रही है। इसके लिए भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बतौर नोडल एजेंसी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की योजना बनाई है। यूपीसीडा ने अनुपयोगी, विवादित, दिवालिया घोषित भूखंडों का अधिग्रहण करने के लिए चार सूत्री रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


यूपीसीडा ने कई जिलों में 871 एकड़ से अधिक ग्राम सभा की भूमि का अधिग्रहण किया है। इसके अतिरिक्त 1300 एकड़ भूमि चिह्नित की है। इसके अलावा केंद्र सरकार के साथ बड़े भूखंडों का अधिग्रहण करने की योजना भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या के संतों की अपील- आदिपुरुष फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर के प्रभाव का आकलन करने के बाद ही तय होंगी सीटें, पूर्वांचल की 28 लोकसभा सीटों पर है अच्छी तादात


इनमें प्रयागराज में बीपीसीएल की भूमि (लगभग 231 एकड़) और स्कूटर इंडिया की भूमि (लगभग 147 एकड़) शामिल है। ऐसे भूखंडों के अधिग्रहण की भी कोशिश है, जो दिवालिया घोषित होने की प्रक्रिया या मुकदमेबाजी में फंसे हैं।

प्रतापगढ़ में ऑटो ट्रैक्टर लिमिटेड की भूमि (97 एकड़) और हाथरस में सलेमपुर की 580 एकड़ को मुक्त कराया गया है। वर्तमान में निष्क्रिय हो चुकी कताई व कपड़ा मिलों जैसे उद्योगों के भूखंडों की पहचान भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed