{"_id":"648fe81b94d2230c5c0a0415","slug":"saints-of-ayodhya-want-ban-on-adipurush-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush: अयोध्या के संतों की अपील- आदिपुरुष फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush: अयोध्या के संतों की अपील- आदिपुरुष फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें दर्शक
Mon, 19 Jun 2023 11:01 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:01 AM IST
सार
अयोध्या के संतों ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर नाराजगी जताई है और फिल्म को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता रहा तो हम सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के महंत कमलनयन (दायें)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामकथा पर आधारित प्रभास व कृति सेनन अभिनीत फिल्म आदिपुरुष के विवादित संवादों को लेकर साधु-संतों में खासी नाराजगी है। संतों ने इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाने की मांग की है। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कहा कि यदि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान ऐसे ही होता रहा तो हमें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना होगा। कहा कि फिल्म देखकर खून खौल उठता है। महंत कमलनयन ने दर्शकों से अपील भी करते हुए कहा कि फिल्म देखकर पाप के भागीदार न बनें।
विज्ञापन
रालोद ने भी की प्रतिबंध लगाने की मांग, मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र
राष्ट्रीय लोकदल ने फिल्म आदिपुरुष को अमर्यादित बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके लिए पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिंदू महासभा की मांग- आदिपुरुष को बैन किया जाए, यह हिंदुओं का अपमान करने वाली, तहरीर दी
पत्र में कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को रामायण पर आधारित बताया है लेकिन इसका कोई भी किरदार धर्म ग्रंथों की मर्यादाओं के अनुसार नहीं है। फिल्म में अमर्यादित और फूहड़ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में ऐसे डायलॉग हैं, जो सनातन आस्था और सनातन प्रेमियों के हृदय को ठेस पहुंचाते हैं।
फिल्म में दर्शाए गए रामायण के सभी पात्र रामायण की कहानी के बिल्कुल उलट हैं। यह सनातन धर्म ग्रंथों और हमारी संस्कृति पर कुठाराघात है। यह भगवान श्रीराम के चरित्र को धूमिल करने और हमारी संस्कृति को मिटाने का एक गहरा षड्यंत्र है। तत्काल इस फिल्म को बैन किया जाए।