फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upset over comments, youth posts suicide note, two booked

Lucknow News: टिप्पणी से परेशान युवक ने डाली खुदकुशी करने की पोस्ट, दो पर केस दर्ज

Sat, 30 May 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Upset over comments, youth posts suicide note, two booked
गोसाईगंज। गांव के ही दो युवकों की आपत्तिजनक टिप्पणी से परेशान गोसाईगंज के भटवारा निवासी रामदेव ने सोशल मीडिया पर खुदकुशी की पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होते ही हडकंप मच गया। जानकारी होने पर घर पहुंची पुलिस ने रामदेव को समझाया और उनकी तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, रामदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में शुक्रवार दोपहर 12 बजे ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। इस पर आनन-फानन उन्होंने दरोगा भुवाल सिंह को टीम के साथ उनके गांव भेजा। लोकेशन की मदद से पुलिस रामदेव के घर पहुंची और अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में रामदेव ने बताया गांव के ही देवेंद्र और अरुण उनके परिवार पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। विरोध पर उनकी पिटाई भी कर चुके हैं। इससे मानसिक तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की पोस्ट की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता गिरधारी लाल के सामने रामदेव की काउंसिलिंग कर उन्हें छोड़ दिया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed