फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upset by her brother's scolding, the girl hanged herself

Lucknow News: भाई की डांट से क्षुब्ध युवती ने लगाया फंदा

Mon, 17 Mar 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Upset by her brother's scolding, the girl hanged herself
भाई की डांट से क्षुब्ध युवती ने लगाया फंदा
लखनऊ। गोसाईंगंज के रज्जाकपुर निवासी 19 वर्षीय मौसम ने शनिवार रात भाई की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के अनुसार मौसम के भाई अंकित ने बताया कि बहन मौसम शनिवार की शाम पड़ोसी के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। वहां से लौटने के बाद उन्होंने किसी बात पर उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चली गई। वह पत्नी के साथ पार्टी में चले गए। वहां से लौटने पर बहन को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो बहन का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। युवती ने काफी समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। रविवार सुबह परिजन मौसम के लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे। परिवार में भाई-भाभी के अलावा पिता रामप्रकाश हैं। मां की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
आशियाना के बंगला बाजार स्थित रोड के किनारे झोपड़पट्टी बनाकर रहने वाले करन (20) शादी बरात में खाना बनाने का काम करते थे। उनके भाई छोटू ने बताया कि मां लक्ष्मी घरों में काम करती हैं। शनिवार शाम जब मां काम से लौटीं तो करन का शव बल्ली में धोती के सहारे लटका देखा। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने की आत्महत्या

बंथरा के गढ़ी चुनौटी स्थित दरियापुर निवासी ट्रक चालक अर्जुन रावत परिवार संग रहते थे। शनिवार को अर्जुन की छह माह की मासूम बेटी नित्या और माता-पिता घर से कुछ दूर स्थित बाग गए थे। शाम करीब 4 बजे अर्जुन ने पत्नी सुमन को बाग से सभी को बुलाकर लाने के लिए कहा। सुमन घर से निकलीं, पर बीच रास्ते से लौट आईं। देखा कि अर्जुन कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटके थे। इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि ऐसी घटना की कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed