फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSEE result declared, aditya singh topped in b.tech

यूपी एसईई का रिजल्ट घोषित, बीटेक में गौतमबुद्धनगर के आदित्य सिंह ने किया टॉप

Wed, 30 May 2018 03:04 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 30 May 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
UPSEE result declared, aditya singh topped in b.tech
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम जारी करते मंत्री आशुतोष टंडन व अन्य। - फोटो : amar ujala
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम बुधवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले टॉप 100 परीक्षार्थी, टॉप 100 छात्राएं और टॉप 100 एससी-एसटी  विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की।
विज्ञापन


- एसईई में बीटेक पाट्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के आदित्य सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मेरठ के दीपांकुर कंसल दूसरे स्थान पर रहे।

- बीफार्मा में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह को पहला स्थान मिला है जबकि मुजफ्फरनगर के ल्विस को द्वितीय स्थान पर रहे।

- बीआर्क में भी गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह ने पहले सथान पर बाजी मारी जबकि लखनऊ की इशिका सिंह को दूसरा स्थान मिला। 

- एमबीए पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में वाराणसी की सोनल सिंह पहले स्थान पर हैं जबकि गौतमबुद्धनगर के अंकित कुमार द्वितीय रहे।

- एमसीए में मुरादाबाद के शौर्य रस्तोगी पहले और कानपुर के शिवम तिवारी दूसरे स्थान पर हैं।

UPSEE result declared, aditya singh topped in b.tech
प्रवेश परीक्षा में ये हैं टॉप पर। - फोटो : amar ujala
बता दें कि पिछले साल प्रवेश लेने वाले 100 विद्यार्थियों को सरकार ने लैपटॉप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed