फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over the death of the inspector: Both the wives fought for the dead body

दरोगा की मौत पर हंगामा: शव के लिए भिड़ीं दोनों पत्नियां, हुई मारपीट, बेटा बोला- मां को बिना तलाक दिए की शादी

Tue, 29 Jul 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jul 2025 08:21 PM IST
सार

लखनऊ में दरोगा की मौत के बाद उसके शव के लिए दोनों पत्नियों के बीच मारपीट हो गई। बेटे ने आरोप लगाया कि संपत्ति के लिए पिता को स्लो प्वाइजन दिया गया है।

विज्ञापन
Uproar over the death of the inspector: Both the wives fought for the dead body
दरोगा के शव के लिए हुई मारपीट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुडंबा के आदिलनगर निवासी दरोगा संजय कुमार पाठक (54) की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर उनकी दो पत्नियों के परिवारों के बीच शव ले जाने को लेकर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बाद में पुलिस ने शव दरोगा के पिता के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर निवासी संजय उरई जिले की कोतवाली नगर में तैनात थे। वह आदिलनगर में दूसरी पत्नी आराधना अंसारी के साथ रहते थे। संजय ने उनसे वर्ष 2016 में दूसरी शादी की थी। आराधना से उनके दो बेटे अभिनव व अरनव हैं। संजय की पहली पत्नी चंद्रकुमारी पाठक तीन बेटियों और बेटे आशीष के साथ मछली शहर में रहती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, एक करोड़ की संपत्ति पर स्टांप छूट का शासनादेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिंपल यादव के कपड़ों पर मौलान रशीदी की टिप्पणी पर बवाल, मुस्लिम समाज ने कहा होगा सामाजिक बाहिष्कार


इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात संजय कुमार पाठक की तबीयत बिगड़ी और फिर उनकी मौत हो गई। यह खबर पाकर चंद्रकुमारी के परिवार के लोग भी मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां शव ले जाने को लेकर दोनों पत्नियों व उनके परिवार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हंगामा और फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और शव संजय के पिता दयाशंकर पाठक के सुपुर्द कर दिया। वे शव लेकर जौनपुर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है।

पहली पत्नी के बेटे ने लगाया स्लो पॉइजन देने का आरोप
आशीष ने बताया कि पिता ने उनकी मां को तलाक दिए बिना ही चुपके से दूसरी शादी कर ली थी। संजय ने अपने दस्तावेज में जब आराधना का नाम दर्ज कराया तो उन लोगों को इसका पता चला। तब उन लोगों ने उरई पहुंचकर वहां के कप्तान से शिकायत की थी और इसकी जांच चल रही थी। आशीष ने आराधना पर पिता को स्लो पॉइजन देकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, आराधना ने बताया कि उनके पति की मौत तबीयत खराब होने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed