फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over electricity theft caught in Billauchpura

Lucknow News: बिल्लौचपुरा में बिजली चोरी पकड़े जाने पर हंगामा

Sat, 04 Jan 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar over electricity theft caught in Billauchpura
जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार तड़के टीम ने नादान महल रोड उपकेंद्र के तहत बिल्लौचपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी। मीटर बाईपास व केबल काटकर उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। लोगों ने हंगामा कर टीम को घेरने की कोशिश की। विवाद बढ़ने से पहले बिजली कर्मचारी ब्योरा जुटाकर लौट गए।
विज्ञापन



लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि चौक, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान, हुसैनगंज, अमीनाबाद, राजभवन में यह सुबह सात बजे कार्रवाई की गई। यहां कुल 257 उपभोक्ताओं के घरों में चेकिंग की गई। इसमें 68 लोग चोरी की बिजली से हीटर व ब्लोअर जलाते मिले। हजरतगंज में चेकिंग के दौरान खुद मुख्य अभियंता ने टीम के साथ घरों की चेकिंग की।
विज्ञापन


चोरी के लिए काट रहे सर्विस केबल



सर्किल छह के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि चौक, ठाकुरगंज, अमीनाबाद में जो बिजली चोरी पकड़ी गई उनमें सर्वाधिक उपभोक्ताओं ने मीटर से पहले केबल काट दिया था। बिजली चोरी उपभोक्ताओं का ब्योरा जुटाने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed