फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar for two hours after death of young man in accident

Lucknow News: हादसे में युवक की मौत के बाद दो घंटे तक हंगामा

Mon, 08 Jan 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Uproar for two hours after death of young man in accident
बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र में कुम्हरावां रोड पर रविवार रात बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इससे युवक डंपर में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन व हंगामा किया।
विज्ञापन

बीकेटी के कोटवा गांव निवासी रवि गौतम उर्फ दीपक (30) कस्बे में स्थित देवकी डायग्नोस्टिक सेंटर में ब्लड सैंपल का कलेक्शन करने का काम करते थे। रविवार रात आठ बजे वह कुम्हरावां से ब्लड सैंपल लेकर बाइक से लौट रहे थे। मिश्रीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रवि कुचलने के साथ ही डंपर में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर अवैध खनन कराने के आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजरी एंबुलेंस के चालक से ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। एंबुलेंस चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। रात दस बजे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed