फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar after death of youth, stones pelted at police, four injured

Lucknow News: युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव, चार घायल

Sat, 29 Jun 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of youth, stones pelted at police, four injured
रायबरेली में शुक्रवार को जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक की मौत के बाद मधवापुर के पास आक्रोशित
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र मेंं शुक्रवार को बेकाबू डंपर से कुचलकर युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। पुलिस की ढिलाई से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी ने न सिर्फ शव रखकर जगतपुर-डलमऊ मार्ग जाम कर दिया बल्कि पुलिस पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ियों के अलावा डंंपर में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव से गदागंज थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीण भाग खड़े हुए। बवाल के चलते तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावन का पुरवा मजरे सुरसना गांव निवासी शुभम (21) मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी बहन के गांव रामगढ़ टिकरिया में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहा था। फतेहपुर से मौरंग लादकर जगतपुर की तरफ डंपर आ रहा था। शुभम भी डलमऊ से जगतपुर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर मधवापुर के पास युवक का पैर फंसने से वह डंपर के पिछले पहिये के नीचे चला गया। इससे शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डंपर को रोक लिया और रोड को जाम कर दिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने उठा ले गई। मौके पर सीओ डलमऊ के अलावा ऊंचाहार, डलमऊ और गदागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

ग्रामीण चालक व डंपर मालिक को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे। पुलिस सभी को प्रकरण में कार्रवाई कराने की बात कहकर शांत करा रही थी। पुलिस जबरदस्ती शव उठाने लगी। इस पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। साथ ही पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को करीब 100 मीटर तक दौड़ा लिया। पुलिस की गाड़ियों के अलावा डंपर में तोड़फोड़ करते हुए शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में जगतपुर थाने में तैनात सिपाही हरपाल जगतपुर, दरोगा ऋषिकेश, थानाध्यक्ष गदागंज राकेश चंद आनंद, दरोगा अजीत सिंह घायल हो गए। किसी को हाथ तो किसी को पैर में चोट लगी।

बाद में पुलिस की तरफ से भी पथराव करके ग्रामीणों को खदेड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पाड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करके डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।


डेढ़ घंटे तक सड़क पर कराहता रहा युवक
डेढ़ घंटे तक घायल युवक सड़क पर कराहता और तड़पता रहा लेकिन कोई भी एंबुलेंस व पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। यही वजह रही कि ग्रामीणों ने गुमटी व मेज रखकर सड़क पर जाम कर दिया। इससे तीन घंटे तक दो किमी. लंबा जाम लगा रहा। क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि इस मार्ग पर डंपर मनमाने तरीके से चलाए जाते हैं। कार्रवाई नहीं होती है। इस वजह से हादसे होते रहते हैं।



पथराव और जाम लगाने वालों पर हो सकती कार्रवाई
शव रखकर सड़क जाम करने और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस पथराव करने वाले लोगों को चिह्नित कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed