फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPSC PCS 2022 Final Result CM Yogi Adityanath congratulated successful candidates

UPPSC PCS Result: CM योगी ने अभ्यर्थियों को दी बधाई, 10 माह में चयन प्रक्रिया पूर्णकर बना रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

Fri, 07 Apr 2023 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में यूपी के 67 जिलों से कुल 334 युवाओं ने सफलता प्राप्त करके अपने जिले का और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। शेष 30 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

विज्ञापन
UPPSC PCS 2022 Final Result CM Yogi Adityanath congratulated successful candidates
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) की चयन प्रक्रिया मात्र 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूर्ण कर रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को आयोग ने 2022 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें यूपी के युवाओं ने अपना दमखम दिखाते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में यूपी के 67 जिलों से कुल 334 युवाओं ने सफलता प्राप्त करके अपने जिले का और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। शेष 30 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में आगरा की दिव्य सिकरवार ने पहला, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी हुए सफल
यूपीपीएससी के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण कर 10 महीने में इसका परिणाम घोषित किया है। यह एक कीर्तिमान है और पहली बार यूपीपीएससी ने यूपीएससी के प्रतिमान को लांघकर उपलब्धि हासिल की है। यूपी से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी लखनऊ से सफल हुए हैं, जबकि प्रयागराज से 29 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर शहर से भी 15 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। कुल 67 जिलों से अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-10 में 8 बेटियां शामिल 
विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हुआ है। परिणामों में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 बेटियां शामिल हैं जो लगभग 33 प्रतिशत है। खास बात ये है कि टॉप-3 में तीनों ही बेटियां हैं और तीनों ही उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं टॉप-10 में 8 बेटियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है। वहीं टॉप-20 में 12 बेटियों ने सफलता हासिल की है। चयनित 39 एसडीएम में 19 महिलाएं हैं। डिप्टी एसपी के लिए 26 महिलाएं सम्मिलित हैं। 

विज्ञापन

सीएम योगी ने दी बधाई 
यूपीपीएससी के पीसीएस 2022 के परिणामों के जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों के साथ ही यूपीपीएससी को रिकॉर्ड 10 माह में परिणाम जारी करने और यूपी की बेटियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपीपीएससी द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई। इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed