फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc direct recruitment through interview

छात्रों के विरोध के बावजूद UPPSC में इन पदों पर साक्षात्कार से होगी सीधी भर्ती

Fri, 18 Aug 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Aug 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
uppsc direct recruitment through interview
डेमो प‌िक - फोटो : हफ‌िंगटन पोस्ट
एक तरफ प्रधानमंत्री ने भर्तियों में धांधली को रोकने के लिए ग्रुप-डी की नियुक्तियों में भी साक्षात्कार हटाकर सिर्फ लिखित परीक्षा का प्रावधान कर दिया है, वहीं भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों से घिरे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इस साल भी कई पदों पर केवल साक्षात्कार के माध्यम से सीधी भर्ती का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


इसके लिए आयोग ने साक्षात्कार का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, जबकि प्रतियोगी सीएम को पत्र भेजकर मांग कर चुके हैं कि सीधी भर्तियां खत्म की जाएं और नियुक्तियां सिर्फ लिखित परीक्षा के माध्यम से हो।
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने जिन पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार प्रवक्ता हिंदी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 76 पदों के लिए साक्षात्कार 4, 5, 6,7 एवं 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सीधी भर्ती में धांधली की आशंका’

uppsc direct recruitment through interview
jobs
इसके अलावा प्रवक्ता संगीत (गायन) उच्च शिक्षा विभाग के तीन पदों के लिए साक्षात्कार 4 सितंबर, प्रवक्ता भौतिकी (उच्च शिक्षा विभाग) के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 5, 6 एवं 7 सितंबर और उपक्रीड़ाधिकारी के एक पद के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर को होगा। 

इसके विपरीत छात्र पूर्व की सपा सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार को पत्र भेजकर मांग कर चुके हैं कि नियुक्तियों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए आयोग में सीधी भर्तियां खत्म की जाएं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि सीधी भर्ती में हमेशा धांधली की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed