फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPSC chairman meets CM adityanath.

इस्तीफे की अटकलों के बीच सीएम योगी से मिले यूपीपीएससी के चेयरमैन

Tue, 04 Apr 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
UPPSC chairman meets CM adityanath.
यूपीपीएससी के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव - फोटो : amar ujala

यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों पर रोक के बीच सोमवार को आयोग के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम से मिलने के बाद यादव बिना किसी सवाल का जवाब दिए निकल गए। इसके बाद जल्द ही उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर चेयरमैन की इस मुलाकात को लेकर न तो शासन की ओर से कुछ कहा गया है और न यादव ही कुछ बोले हैं।

विज्ञापन


सूबे में नई सरकार आने के बाद प्रतियोगी छात्रों की ओर से आयोग की भर्तियों में बड़े पैमाने पर मनमानी की शिकायतें की गई हैं। इसके बाद आयोग की भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव के दौरान आयोग की भर्तियों की जांच कराने का वादा भी किया था। इस बीच सोमवार को आयोग के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री से मिलने एनेक्सी पहुंचे। सीएम से मिलने का उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। वह करीब एक घंटे बाद पंचम तल से नीचे आए तो मीडिया ने उनसे कई सवाल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के किए गए सवाल

UPPSC chairman meets CM adityanath.

मसलन, मुख्यमंत्री से मुलाकात कैसी रही? क्या यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी? किन मुद्दों पर बात हुई? क्या उन्होंने आयोग पर लगने वाले आरोपों, भाजपा एमएलसी द्वारा भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग पर सीएम को सफाई दी है? उन पर इस्तीफे का दबाव तो नहीं डाला गया?

यादव सवालों को नजरंदाज करते हुए बिना रुके और बिना कोई जवाब दिए मुस्कुराते हुए बाहर निकल गए। इसके बाद इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात तक सीमित होने की बात नहीं मानी जा रही है।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोई भी नई सरकार आती है तो वह चाहती है कि पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त चयन आयोगों के चेयरमैन इस्तीफा दे दें। वे अड़ियल रुख दिखाते हैं तो सरकार के पास शिकायतों की जांच कराने का विकल्प खुला रहता है।

मुख्यमंत्री से वन-टू-वन मुलाकात

UPPSC chairman meets CM adityanath.

पिछली सरकार के कार्यकाल में आयोग ज्यादा ही विवाद में रहे हैं। शायद ही कोई भर्ती होगी जो गैर विवादित रही हो।

चूंकि यह मुलाकात मुख्यमंत्री और अध्यक्ष के बीच वन-टू-वन हुई है। ऐसे में, क्या चर्चा हुई है इस बाबत कुछ नहीं कहा जा सकता।

चूंकि चेयरमैन मुख्यमंत्री से पहली बार मिले हैं लिहाजा यह शिष्टाचार मुलाकात भी हो सकती है। इससे अलग कोई स्थिति होगी तो आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, जानकार बताते हैं कि यादव शायद ही इस्तीफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed