{"_id":"5aa37c394f1c1b8f778b4994","slug":"uppsc-ae-result-to-be-declared-in-june-and-je-result-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : एई का परिणाम जून में और अगस्त के अंत में आएगा जेई का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : एई का परिणाम जून में और अगस्त के अंत में आएगा जेई का रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि जून के अंतिम सप्ताह तक सहायक अभियंता (एई) और अगस्त के आखिरी हफ्ते तक अवर अभियंता (जेई) का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इससे पहले भी आयोग ने अभियंत्रण सेवा के अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि एई का परिणाम 15 फरवरी, 2018 और जेई का परिणाम 15 अप्रैल, 2018 तक जारी कर दिया जाएगा लेकिन तय तिथि पर रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। इससे नाराज अभ्यर्थी आयोग के गेट नंबर दो पर अनशन पर बैठ गए।
शुक्रवार को अनशन का 15वां दिन था। अभ्यर्थी मांग पर अड़े थे कि एई के 952 पदों और जेई के 3222 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए, लेकिन आयोग के अफसर यही तर्क देते रहे कि कॉपी जांचने के लिए विशेषज्ञ नहीं मिल रहे हैं, इसलिए परिणाम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग पर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने सड़क भी जाम कर दी। स्थिति बिगड़ने पर आयोग के सचिव जगदीश ने अभ्यर्थियों को वार्ता के लिए बुलाया।
हालांकि, इससे पहले दो बार वार्ता विफल हो चुकी थी लेकिन तीसरी बार सचिव लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद आयोग के अनुसचिव सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय की ओर से अभ्यर्थियों को लिखित आश्वासन दिया गया और अभ्यर्थियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।