फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPCL asks help from RBI to recover money of PF Scam.

यूपीपीसीएल ने डीएचएफएल में फंसे 2267 करोड़ रुपये की वसूली के लिए आरबीआई से मांगी मदद

Fri, 08 Nov 2019 08:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
UPPCL asks help from RBI to recover money of PF Scam.

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में फंसे कॉर्पोरेशन के 45 हजार कर्मचारियों के पीएफ के 2267 करोड़ रुपये की ब्याज सहित वसूली के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मदद मांगी है।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक आलोक नारायन को पत्र लिखकर कर्मचारियों के पीएफ की राशि ब्याज सहित तत्काल वापस दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


आलोक कुमार ने पत्र में कहा है कि यूपी स्टेट पावर सेक्टर एंपलाइज ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड सीपीएफ ट्रस्ट ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के पीएफ की बड़ी राशि का डीएचएफएल सहित अन्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र उच्च न्यायालय मुंबई ने 30 सितंबर 2019 और 10 अक्तूबर 2019 को डीएचएफएल के खातों से मूलधन और ब्याज की निकासी पर रोक लगाई है। इससे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के पीएफ का भी 2267 करोड़ रुपये अटक गया है।


आलोक कुमार का कहना है कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का रेग्युलेशन नेशनल हाउसिंग बैंक करता है। आरबीआई, नेशनल हाउसिंग बैंक का मुख्य प्रवर्तक है। उन्होंने रिजर्व बैंक से कॉर्पोरेशन कर्मचारियों के पीएफ की राशि ब्याज सहित लौटाने में मदद का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed