फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upgraded labs to test new form of Corona: CM Yogi

कोरोना के नए रूप की जांच के लिए अपग्रेड की जाएं प्रयोगशालाएं : मुख्यमंत्री योगी

Tue, 29 Dec 2020 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Upgraded labs to test new form of Corona: CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन (रूप) के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के संबंध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्विलांस और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जोर दिया। लखनऊ में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण और ऑक्सीजन की बैकअप समेत पर्याप्त उपलब्धता रहे। मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में सीनियर फैकल्टी वॉर्ड में नियमित राउंड लगाकर वहां भर्ती प्रत्येक मरीज को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर सावधानी बरतना आवश्यक है। जनता को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अनिवार्य उपयोग के बारे में प्रोत्साहित किया जाए। जागरूकता बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत सभी संबंधित अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed