{"_id":"68415589dd0269b49902b167","slug":"upda-becomes-nodal-agency-for-aerospace-defense-unit-and-employment-promotion-policy-sop-issued-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एयरोस्पेस, रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति की नोडल एजेंसी बना यूपीडा, एसओपी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एयरोस्पेस, रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति की नोडल एजेंसी बना यूपीडा, एसओपी जारी
Thu, 05 Jun 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:02 PM IST
सार
यूपी सरकार ने 'एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2024' की मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है। इससे राज्य के छह डिफेंस नोड विकास के केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
विज्ञापन
इसके तहत राज्य के 6 डिफेंस नोड अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट विकास के केंद्र बनेंगे। इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो।
विज्ञापन
सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है। यह नीति न सिर्फ ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन