फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPCOP app will solve many problems of citizens

‘यूपीकॉप’ एप से करा सकेंगे एफआईआर, इन समस्याओं का भी होगा आसानी से समाधान

Mon, 20 Aug 2018 10:18 AM IST
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
UPCOP app will solve many problems of citizens
- फोटो : demo pic
न थाने का चक्कर और न बाबुओं से सोर्स सिफारिश। आपकी सारी समस्याओं का समाधान पुलिस का एप ‘यूपीकॉप’ करेगा। इस एप को तैयार करने की जिम्मेदारी एडीजी तकनीकी सेवाएं को दी गई हैं। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस एप के माध्यम से ऐसे मामलों की एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी, जिसमें कोई नामजद न हो। इसके अलावा किसी सामान या दस्तावेज के गुम हो जाने की सूचना भी दर्ज कराई जा सकती है। इसकी सर्टिफाइड कॉपी आपके ई-मेल पर आ जाएगी। इस एप पर आमजन की पुलिस से संबंधित हर सहायता के लिए विकल्प होंगे। 
विज्ञापन


मसलन, नौकरों का सत्यापन कराने के लिए आवेदन, चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, इंप्लाई का सत्यापन कराने के लिए आवेदन के साथ ही धरना-प्रदर्शन, समारोह और फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति मांगने की सुविधा एप के माध्यम से मिलेगी। एप के जरिए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दुर्व्यवहार की रिपोर्ट, लावारिस लाश, गुमशुदा की तलाश, इनामी अपराधी, गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी, चोरी गई और रिकवर हुई गाड़ियों की जानकारी, पुलिस थाने के बारे में जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी।

साइबर क्राइम से बचने की मिलेगी जानकारी

UPCOP app will solve many problems of citizens
इस एप से साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी ली जा सकेगी। इसमें एक विकल्प साइबर अवेयरनेस का भी होगा जहां हाल के दिनों में हुई साइबर अपराध की दर्ज घटनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही एटीएम कार्ड से होने वाले फ्रॉड, वन टाइम पासवर्ड से होने वाले फ्रॉड, फर्जी फोन कॉल के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने की जानकारी भी होगी।

इसके अलावा एटीएम बूथ में किस तरह की सावधानी बरती जाए, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते समय खास सावधानी बरतने समेत 26 तरह से होने वाले साइबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। एप पर आरबीआई की गाइडलाइन भी होगी, जिसमें सेफ डिजिटल बैंकिंग समेत अन्य जानकारी होगी।  

22 तरह की सुविधाएं मिलेंगी
आमजन की सुविधा के लिए पुलिस की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। इस एप के जरिए आम लोगों से संबंधित 22 तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- ओम प्रकाश सिंह, डीजीपी, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed