फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upbhokta Parishad will ask for electricity on low cost.

UP News: महंगी बिजली पर ब्रेक के बाद अब सस्ती बिजली का अभियान, सोमवार को याचिका दायर करने की तैयारी

Sat, 27 May 2023 09:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 09:47 AM IST
सार

उपभोक्ता परिषद सोमवार को नियामक आयोग में याचिका दाखिल कर बिजली दरों में छूट की मांग करेगा। परिषद बिजली के दामों में 10 फीसदी छूट की मांग करेगी।

विज्ञापन
Upbhokta Parishad will ask for electricity on low cost.

विस्तार

बिजली दरों में बढ़ोतरी खारिज होने के बाद अब उपभोक्ता परिषद ने बिजली दरों में कमी का अभियान छेड़ा है। इसकी शुरुआत सोमवार को विद्युत नियामक आयोग में लोक महत्व की याचिका दाखिल करने के साथ होगी। वर्ष 2023-24 मे सरप्लस निकले 7,988 करोड़ रुपये के एवज में 10 फीसदी छूट की मांग भी की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा नई बिजली दर तय करने के बाद प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 7,988 करोड़ रुपये सरप्लस अनुमोदित किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की दुकानों पर मिलेगा दूध-घी, ब्यूटी प्रोडक्ट और रोजमर्रा का हर सामान


इस पर अभी कोई विधिक विवाद नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता परिषद आयोग के सामने यह मांग करेगा कि प्रदेश की बिजली कंपनियों के लिए तय बिजली दर प्रस्ताव में बिना सब्सिडी का अनुमानित राजस्व 85,105 करोड़ रुपये है। इस आधार पर यदि सरप्लस 7,988 करोड़ रुपये के एवज में उपभोक्ताओं को 10 फीसदी छूट दे दी जाए तो काफी राहत मिल जाएगी।

वहीं, उपभोक्ता परिषद एक बार फिर विद्युत नियामक आयोग के सामने यह प्रस्ताव रखेगा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर जो पहले से 25,133 करोड़ रुपये सरप्लस चला रहा है उसके एवज में भी आयोग को आगे फैसला लेना चाहिए। किसानों को मुफ्त बिजली की घोषणा पर अमल की मांग करते हुए कहा कि लगभग 1,661 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे दे तो 14 लाख किसानों की बिजली तत्काल फ्री हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed