फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upbhokta Parishad puts proposal in Niyamk Ayog against power corporation proposal.

UP: अलर्ट मैसेज के लिए 10 रुपये वसूलने के मामले में जनहित प्रस्ताव दाखिल, कहा- ये नियम विरुद्ध

Fri, 28 Jun 2024 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jun 2024 12:55 AM IST
सार

प्रस्ताव के विरोध में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में एक जनहित प्रस्ताव दाखिल किया।

विज्ञापन
Upbhokta Parishad puts proposal in Niyamk Ayog against power corporation proposal.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीपेड विद्युत कनेक्शन पर अलर्ट मैसेज के लिए 10 रुपया और कनेक्शन जोड़ने वाले के लिए 50 रुपये वसूलने के प्रस्ताव के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में जनहित प्रस्ताव दाखिल किया। परिषद ने मांग की कि कनेक्शन कटने और जोड़ने संबंधी प्रस्ताव को तत्काल खारिज किया जाए, क्योंकि यह नियम विरुद्ध है।

विज्ञापन

पावर काॅरपोरेशन की ओर से ओर से नियामक आयोग में प्रस्ताव दिया गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस खत्म होगा, उन्हें अलर्ट मैसेज देने के लिए 10 रुपया और फिर कनेक्शन जोड़ने के लिए 50 रुपया वसूला जाएगा।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के विरोध में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में एक जनहित प्रस्ताव दाखिल किया। इसमें यह भी बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर खर्च होने वाले लगभग 29619 करोड़ का कोई भी भार उपभोक्ताओं पर न डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र सरकार पहले ही आदेश दे चुकी है। परिषद अध्यक्ष ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की टेंडर प्रक्रिया से लेकर जीटीपी अनुमोदन तक के मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed