फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Youths in SUV misbehave with judge's family...accuse them of hitting their car; uproar ensues

UP : एसयूवी सवार युवकों ने जज के परिवार से की अभद्रता...कार में टक्कर मारने का लगाया आरोप; जमकर हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 08:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 08:22 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वह बाहर निकलतीं तो उनके साथ मारपीट हो सकती थी। इसलिए पति को फोन पर सूचना देकर चली गईं। इसके बाद प्रतापगढ़ चले जाने से तहरीर नहीं दे पाईं।

विज्ञापन
UP: Youths in SUV misbehave with judge's family...accuse them of hitting their car; uproar ensues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में विकासनगर के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर आठ नवंबर की रात कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर एसयूवी सवार दो युवकों ने सीतापुर में विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट मोहम्मद सफीक की पत्नी व बच्चों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनकी कार का साइड का शीशा भी तोड़ दिया। विकासनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के टिकरिया बुजुर्ग कुंडा निवासी सिद्दीकी ताहिरा पति मोहम्मद सफीक, बेटों समीर व शारिक के साथ इंदिरानगर में रहती हैं। पीड़िता के मुताबिक आठ नवंबर की रात 11:15 बजे वह पति तथा बेटों के साथ छठा मील चौराहे से घर लौट रहीं थीं। बुखार के कारण पति दवा लेने के लिए टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास एक अस्पताल में रुक गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने मुताबिक टेढ़ी पुलिया चौराहे पर उनके आगे एक कार और पीछे काले रंग की एसयूवी थी। एसयूवी की उनके आगे चल रही कार से हल्की टक्कर हो गई, जबकि उनकी कार किसी वाहन से नहीं टकराई। इसके बावजूद एसयूवी सवार दो युवक उनकी कार के बोनट व शीशे पर हाथ मारने के साथ गाली-गलौज, अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, वह बाहर निकलतीं तो उनके साथ मारपीट हो सकती थी, इसलिए पति को फोन पर सूचना देकर चली गईं। इसके बाद प्रतापगढ़ चले जाने से तहरीर नहीं दे पाईं। थानाध्यक्ष विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed