{"_id":"61796d404d7544627e3dd9c8","slug":"up-yogi-will-launch-shravan-kumar-shramik-religious-tourist-tour-will-show-green-signal-from-lucknow-on-november-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का योगी करेंगे शुभारंभ, 10 नवंबर को लखनऊ से दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का योगी करेंगे शुभारंभ, 10 नवंबर को लखनऊ से दिखाएंगे हरी झंडी
Wed, 27 Oct 2021 11:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:59 PM IST
सार
इस यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी है। परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दत्तोपंत ठेगड़ी की 101वीं जयंती (10 नवंबर) के मौके पर श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का लखनऊ से शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी है। परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पं. सुनील भराला ने बताया कि श्रम कल्याण परिषद का गठन के ढाई साल में ही कई योजनाएं शुरू की है। इसमें तीन योजनाएं चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना और श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना मुख्य हैं। इसके अलावा ज्योतिबा फुले श्रमिक प्राविधिक शिक्षा योजना, एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता, गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना, डॉ. हरिश्चंद्र मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना, दत्तोपंत ठेगणी मृतक श्रमिक अंत्येष्टि सहायता योजना से श्रमिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक कारखाना निदेशक से 20500 और छह लाख से अधिक वाणिज्यिक दुकानों के ऑनलाइन पंजीकरण हैं। सरकार ने सिर्फ एक बार ही ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा दी है। जिससे वहां काम करने वाले श्रमिकों को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। जीएसटी विभाग से पंजीकृत दुकानों की जानकारी मांगी गई है। जिससे सभी का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सके। इससे श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुनील भराला ने बताया कि यूपी के सभी जिलों में श्रमिकों के हित में श्रम विभाग की आईडी जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यूपी के सभी श्रमिकों के लिए यूनीफाइड नंबर जारी करने के लिए समिति का गठन किया गया है। श्रमिकों के हित में शून्य उपलब्धियों वाले देवरिया सहित कई जिलों के अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। प्रेस कांफ्रेंस में परिषद के सदस्य राधे कृष्ण त्रिपाठी, श्रम कल्याण अधिकारी रामेंद्र मोहन भी मौजूद थे।