फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP would have best sports facilities says Akhilesh.

अखिलेश बोले, यूपी में होंगी सबसे बेहतर खेल सुविधाएं

Wed, 03 Jun 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Jun 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
UP would have best sports facilities says Akhilesh.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में सबसे बेहतर खेल सुविधाएं उत्तर प्रदेश में होंगी। सैफई के साथ लखनऊ में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनेगा। कानपुर और लखनऊ में हर फार्मेट के इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो सकेंगे। क्रिकेट के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा।

विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके आवास पर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने के लिए दो अनुबंध पत्रों पर हस्ताक्षर हुए। पहला अनुबंध ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में इंटरनेशनल मैच कराने के लिए प्रदेश सरकार और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ।
विज्ञापन


दूसरा करार लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बना रही इकाना स्पोर्ट्स सिटी और यूपीसीए के मध्य हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, ग्रीन पार्क का जितना पुराना इतिहास है, उसे उतने मैच नहीं मिल पाए। प्रदेश सरकार से करार के बाद अब यूपीसीए जितने चाहे इंटरनेशनल मैच कराए। प्रदेश सरकार पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, यह अच्छा है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए एमओयू में लखनऊ को भी शामिल किया गया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहले कुछ मैच हुए हैं लेकिन यह स्टेडियम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को पूरा नहीं कर पाता।

उन्होंने कहा, क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। युवाओं का यह सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। स्कूली बच्चे तो क्लास छोड़कर टेनिस बाल से क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।

सैफई के साथ ही लखनऊ में भी स्वीमिंग पूल

UP would have best sports facilities says Akhilesh.

अखिलेश ने कहा, खिलाड़ियों को सर्वाधिक सम्मान पहले नेताजी (मुलायम सिंह यादव) देते थे और अब समाजवादी सरकार दे रही है। यश भारती सम्मान भी अधिकतर खिलाड़ियों को दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और अन्य बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया है। कोशिश है कि क्रिकेट ही नहीं, हर खेल में अच्छे खिलाड़ी निकलें।

यूपी आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है, इसने कई प्रधानमंत्री दिए। उम्मीद है, अब खेलों में निकलने वाली प्रतिभाओं से यूपी का सम्मान बढ़ेगा। सैफई के साथ ही लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बन रहा है।

लखनऊ में बनने वाला स्टेडियम स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स होगा। इसमें तमाम खेलों के लिए सुविधाएं होंगी। इससे खेलों को बढ़ावा और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। आने वाले समय में खेलों का सबसे बेहतर इनफ्रास्ट्रक्चर यूपी में होगा। उन्होंने इंटरनेशनल स्टेडियम बना रहे निजी विकासकर्ता से अपेक्षा जताई कि वे  विधानसभा चुनाव से पहले निर्माण पूरा कर लेंगे।

इस मौके पर मंत्री अंबिका चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रामकरन आर्य, यासर शाह, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव नगर विकास सदाकांत, प्रमुख सचिव खेल अनिता भटनागर जैन, सचिव खेल भुवनेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेलों में महाराष्ट्र व गुजरात से आगे होगा यूपी

UP would have best sports facilities says Akhilesh.

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के 30 साल के प्रयास अब शक्ल ले रहे हैं।

ग्रीन पार्क को लेकर प्रदेश सरकार से एमओयू की 20 साल से कोशिश चल रही थी। आईसीसी के मानकों के अनुसार प्रदेश में एक भी स्टेडियम नहीं है। उन्होंने सीएम अखिलेश के समक्ष ग्रीन पार्क के एमओयू का प्रस्ताव रखा था।

उन्होंने इसे मंजूरी देने के साथ ही लखनऊ में भी इंटरनेशनल स्टेडियम का वादा पूरा किया है। कहा, यूपी में बहुत संभावनाएं हैं, राजनीति में प्रदेश की धाक रही है। खेलों व अन्य क्षेत्रों में यह महाराष्ट्र और गुजरात से आगे निकल सकता है।

मैच तो आप लोग जिताते हैं
सीएम इलेवन और आईएएस इलेवन के बीच होने वाले मैचों पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा, अधिकारियों से हमने मैच जीते हैं लेकिन ये मैच अधिकारियों ने जिताए हैं। इससे पहले मुख्य सचिव आलोक रंजन ने आईएएस इलेवन के खिलाफ हर मैच में हाफ सेंचुरी बनाने के लिए खिलाड़ी और खेल प्रेमी के रूप में मुख्यमंत्री की सराहना की थी।

लखनऊ में करा सकते हैं आईपीएल के मैच

UP would have best sports facilities says Akhilesh.

राजीव शुक्ला ने कहा, यदि अक्तूबर 2016 से पहले लखनऊ में बन रहा स्टेडियम तैयार हो जाएगा तो यहां आईपीएल के मैच कराए जा सकते हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में लाइट लग जाए तो वहां 20-20 मैच कराए जा सकते हैं।

एक क्लिक पर डाउनलोड कीजिए गजेटियर
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला गजेटियर के डिजिटाइजेशन का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा, गजेटियर बहुत महत्वपूर्ण अभिलेख है।

इसका कम समय और कम खर्च में डिजिटाइजेशन हुआ है। अब घर बैठे एक क्लिक में गजेटियर डाउनलोड की सुविधा होगी। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने बताया कि 54 जिलों के गजेटियर की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed