फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Women prisoners will be able to celebrate the festival in jail on Karva Chauth, they will also be given a

यूपी: करवा चौथ पर जेल में महिला कैदी मना सकेंगी त्योहार, पति के दीदार का भी दिया जाएगा मौका

Sat, 19 Oct 2024 01:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Oct 2024 01:06 AM IST
सार

Karva Chauth: यूपी की जेलों में बंद महिला कैदियों को करवाचौथ पर व्रत रखने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही जेल में उन्हें उनके पतियों का दीदार भी कराया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Women prisoners will be able to celebrate the festival in jail on Karva Chauth, they will also be given a
जेल में करवाचौथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में जेल में बंद महिला कैदियों से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। वह करवाचौथ का त्योहार जेल में ही मना सकेंगी। महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी भी करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना सकेंगी। इस संबंध में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबिता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महिला बंदी गृहों के अलावा पात्र पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डाॅ. चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को बंदी गृहों में करवा चौथ का त्योहार संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा। उन्होंने पहले ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए थे। नवरात्र में व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए भी फलाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed