फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP woman Gang rape In Hotel of lucknow and attempted conversion accused have connection with Mumbai

यूपी की महिला कारोबारी का दर्द: होटल में गैंगरेप... धर्मांतरण की कोशिश, ढाई करोड़ हड़पे; मुंबई से है कनेक्शन

Sat, 09 Nov 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि झांसा देकर धर्मांतरण की कोशिश भी की। साथ ही ढाई करोड़ रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
UP woman Gang rape In Hotel of lucknow and attempted conversion accused have connection with Mumbai
UP woman Gang rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर की रहने वाली महिला कारोबारी से धर्म छिपाकर पहले नजदीकी बढ़ाई गई फिर धर्मांतरण की कोशिश कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के ढ़ाई करोड़ रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर शिकायत की। 
विज्ञापन


विभूतिखंड थाने में दो युवकों और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के मुताबिक, वह मुंबई में पार्लर और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं। वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात ईस्ट थाना मीरा रोड मुंबई निवासी ईशा दीवान से सिटी सेंटर माल गोरेगांव में हुई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि ईशा हिंदू पहचान के साथ मिला था और कलावा भी पहने था। अगले दिन दोबारा मुलाकात होने पर महिला के पति ने दोनों को देख लिया, जिसके बाद दंपती में विवाद हो गया। महिला अगले दिन फ्लाइट से लखनऊ चली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ईशा भी लखनऊ पहुंच गया। उसने फोन कर कहा कि मेरी वजह से तुम्हारी पति से लड़ाई हो गई है। तुम लीनेज होटल आओ, मैं सारी गलतफहमी दूर कर दूंगा। होटल पहुंचने पर ईशा ने पति को तलाक देने की बात कही। 

चार दिन तक होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म
कहा कि वह उनसे शादी करेगा। उनको जबरन शराब पिलाई और नशे में हो जाने पर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन होश में आने पर वह होटल गईं और विरोध जताया। इस पर आरोपी ने धमकाया कि उसने वीडियो बना लिया है। कुछ बोलोगी तो मुंबई जाकर इसे वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने चार दिन तक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। दबाव में आकर पीड़िता मुंबई लौटीं और किराये के फ्लैट में रहने लगीं, वहां आरोपी आकर उनका शोषण करता था। 
 

बाद में पता चला ईशा का धर्म
इस बीच पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। उसका विवाह विनीता भटिया के साथ हुआ था। बाद में आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराकर विनीता को वसिफा बना दिया। इसके बाद ही उनको ईशा के धर्म का पता चला।

दोस्तों से मिलवाया, व्यापार कब्जाया
महिला का आरोप है कि ईशा ने चिंचोली बंदर थाना मलाड मुंबई निवासी नादिया और तौसिफ शेख से उनकी मुलाकात करवाई। तीनों मिलकर उनके व्यापार पर कब्जा करने लगे। बाद में ईशा दीवान ने महिला को अपने फ्लैट में रखा, वहां वह अक्सर मारपीट करता था। पीड़िता के लखनऊ आने पर तीनों भी वहां पहुंच जाते थे।

होटल में बुलाकर साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि 23 मई 2022 को वह लखनऊ में थीं। नादिया, तौसिफ और ईशा नोवोटल होटल में ठहरे थे। तीनों ने महिला को बुलाया और वाइन पिलाकर ईशा व तौसिफ ने दुष्कर्म किया। विरोध पर नादिया भी आ गई और आरोपियों का समर्थन किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उनके रुपयों पर कश्मीर व अन्य स्थानों पर घूमते थे। व्यापार पर कब्जा होने के कारण वह डिप्रेशन में चली गईं।

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, हिजाब पहनने का बनाया दबाव
एफआईआर के मुताबिक दिसंबर 2023 में आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। हिजाब पहनने का दबाव भी बनाया। आरोपियों ने पीड़िता के करीब 2.50 करोड़ रुपये या तो ले लिए या खर्च कर दिए। पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर महिला ने घरवालों को आपबीती। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed