{"_id":"6156c1b18ebc3e62c669fe0f","slug":"up-woman-dies-with-two-innocent-daughters-in-gonda-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गोंडा में दो मासूम बेटियों के साथ महिला की मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : गोंडा में दो मासूम बेटियों के साथ महिला की मौत, हत्या की आशंका
Sat, 02 Oct 2021 04:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:08 PM IST
सार
मृतका के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटी कौशिल्या व उसकी दोनों बेटी जानवी तथा ज्ञानवी का पहले गला दबाकर मार डाला गया और उसके बाद चारपाई पर तीनों को लेटा दिया गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता रमेश कुमार मिश्र से बात करते पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा में खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया कला गांव में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशिल्या देवी (26) उसकी चार वर्षीय बेटी जानवी व एक वर्षीय ज्ञानवी की लाश कमरे में मिली। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका का पति दिल्ली में आजादपुर मंडी में कार्य करता था। वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था।
विज्ञापन
मृतका कौशिल्या का मायका पड़ोस के ही सौरैया गांव में है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत खरगूपुर, कौड़िया, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना के बावत हर बिंदुओं पर परिजन व गांव के लोगों से पूछताछ की। मृतका के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटी कौशिल्या व उसकी दोनों बेटी जानवी तथा ज्ञानवी का पहले गला दबाकर मार डाला गया और उसके बाद चारपाई पर तीनों को लेटा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने मौके की स्थिति देखते हुए घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन