{"_id":"609d66250c294b0d190ba851","slug":"up-woman-dies-in-lucknow-due-to-black-fungus-seven-patients-in-lohia-and-five-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : ब्लैक फंगस से लखनऊ में महिला की मौत, लोहिया में सात और केजीएमयू में पांच मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : ब्लैक फंगस से लखनऊ में महिला की मौत, लोहिया में सात और केजीएमयू में पांच मरीज
Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
सार
आंख व नाक के पास सूजन के बाद लोहिया संस्थान में भर्ती करायी गयी महिला में ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया गया। ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की जान बचाने के लिए डाक्टर कुछ कर पाते उससे पहले ही मरीज की सांसे थम गयीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंख व नाक के पास सूजन के बाद लोहिया संस्थान में भर्ती करायी गयी महिला में ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया गया। ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की जान बचाने के लिए डाक्टर कुछ कर पाते उससे पहले ही मरीज की सांसे थम गयीं। उत्तर प्रदेश का यह पहला मामला था जब किसी मरीज की मौत ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण हुई। कोरोना संक्रमण के बीच जानलेवा ब्लैक फंगस के मामले भी समने आ रहे हैं। सोमवार को महिला मरीज की मौत हुई जो ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस)से पीड़ित थी।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी एक महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। महिला की आंख व नाक के पास सूजन थी। उसे देखने के बाद डाक्टरों ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की आशंका जतायी। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ समय पहले ही कोरोना के संक्रमण से बाहर आयी है। इसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और चेहरे पर सूजन आ गयी। डॉक्टरों ने तत्काल सीटी स्कैन जांच करायी तो पता चला कि महिला के फेफड़ों में जबरदस्त संक्रमण है।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उसका गहन अध्यन किया और बताया कि यह ब्लैक फंगस का ही मामला है। ब्लैक फंगस का मरीज मानते हुए डॉक्टरों ने महिला को इलाज देना शुरू किया। मगर महिला की हालत लगातार गंभीर होने लगी। डाक्टरों ने तय किया कि फंगस को निकालकर उसका कल्चर टेस्ट कराया जाए। यह प्रक्रिया हो पाती उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यहां भी मिल चुके हैं केस
कोरोना के साथ ब्लैक फंगस के मामले भी यूपी के कई जिलों में सामने आए। ब्लैक फंगल इंफेक्शन के मामले लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर व बरेली समेत कई जिलों में सामने आए हैं। कानपुर में सर्वाधिक 12, लखनऊ में आठ, गोरखपुर में छह, मेरठ व बरेली में दो-दो और वाराणसी व गाजियाबाद में एक- एक मरीज में इसके लक्षण देखने को मिले।