{"_id":"6a2d743dc8f799121a0e02f1","slug":"up-will-primary-teachers-be-posted-in-their-home-districts-cm-yogi-urged-to-intervene-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: क्या प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी गृह जिले में तैनाती, सीएम योगी से दखल देने की मांग; इन्हें मिलेगा अवसर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: क्या प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी गृह जिले में तैनाती, सीएम योगी से दखल देने की मांग; इन्हें मिलेगा अवसर?
Sat, 13 Jun 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:46 PM IST
सार
UP Primary Teacher: यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को क्या गृह जिले में तैनाती का तोहफा मिलने जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने सीएम से इसकी मांग की है।
विज्ञापन
क्या शिक्षकों को मिलेगी जिले में तैनाती?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती से पहले वर्तमान में काम कर रहे परिषदीय शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं 20 साल से अधिक से अपने गृह जिले से काफी दूर सेवा दे रहे हैं। इसमें उन्हें काफी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों में खाली पदों के सापेक्ष नए शिक्षकों की भर्ती करने का विचार कर रही है।
विज्ञापन
ऐसे में इससे पहले वर्तमान कार्यरत शिक्षकों के तबादले नहीं किए गए तो जिलों में पद भरने से ये अनुभवी शिक्षक अपने गृह जिला जाने के अवसर से हमेशा के लिए वंचित हो जाएंगे। ऐसे में शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में तबादले का अवसर दिया जाए। जनगणना को देखते हुए स्थानांतरण की नीति जारी कर दी जाए, किंतु शिक्षकों को इसका कार्य पूरा होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाए।
विज्ञापन