{"_id":"6486d2877b3d7aee7f05db35","slug":"up-will-import-many-fruits-along-with-mangoes-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आम के अलावा अन्य फलों के निर्यात की भी तैयारी, अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया और फ्रांस भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आम के अलावा अन्य फलों के निर्यात की भी तैयारी, अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया और फ्रांस भेजे जाएंगे
Mon, 12 Jun 2023 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:38 PM IST
सार
यूपी सरकार आम के अलावा अन्य फलों का भी विदेशों को निर्यात करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रणनीति बनना शुरू हो गई है। ये फल अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, दुबई, भूटान, स्विटजरलैंड और फ्रांस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम के अलावा अन्य फलों के निर्यात पर भी सरकार फोकस कर रही है। इसके लिए निवेशकों से बात की जा रही है। सरकार का मानना है कि अब दूसरे फलों का भी कारोबार बढ़े। इस बाबत निजी निर्यातकों से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) इन फसलों के उत्पादक किसानों से भी संपर्क कर रहा है तो साथ ही ऐसे निवेशकों से भी संपर्क साधा जा रहा है, जो इसमें मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अभी भी रहस्य: सड़कें खस्ताहाल फिर भी बजट सरेंडर कर दिया... किसके कारण हुआ... अभी तक खुलासा नहीं
प्रदेश में आम का सीजन आ गया है और इसके निर्यात को लेकर तैयारी जोरों पर है। यहां प्रतिवर्ष 35 से 40 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। इसके अलावा अब केला, अमरूद, पपीता आदि की फसलों पर भी फोकस करने की तैयारी है।
दरअसल, अब इन उत्पादों के जीआई टैग उपयोगकर्ता भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनका निर्यात किसानों के लिए लाभकारी होगा। निर्यात के लिए अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, दुबई, भूटान, स्विटजरलैंड, फ्रांस आदि देशों पर फोकस है।
यहां दाम भी सही मिलता है और यहां भारतीय फलों को चाहने वालों की भी खासी संख्या है। हाफेड के प्रबंध निदेशक अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी फसलों पर फोकस किया जा रहा है। इससे फल उत्पादकों की स्थिति और बेहतर हो सकती है।