फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Wife strangled to death outside village in broad daylight

यूपी: गांव के बाहर पत्नी का गला दबाकर की हत्या, झाड़ियों में छिपाया शव, सात घंटे शव के पास रहा मंडराता

Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST
सार

गांव निवासी सूरज पाल प्राइवेट गाड़ियां चलाता है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी ममता ने छह वर्षीय बेटे को मारापीटा। इसे लेकर झगड़ा हो गया और ममता घर से निकलकर चली गईं।

विज्ञापन
UP: Wife strangled to death outside village in broad daylight
मौके पर पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके के रसूलपुर गांव में दिनदहाड़े शनिवार को सूरज पाल ने गांव के बाहर पत्नी ममता पाल (27) की गला कसकर हत्या कर दी। शव नाले के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। करीब सात घंटे बाद उसने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। उन्होंने ग्राम प्रधान को बताया। तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कुबूली है।

विज्ञापन


गांव निवासी सूरज पाल प्राइवेट गाड़ियां चलाता है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी ममता ने छह वर्षीय बेटे को मारापीटा। इसे लेकर झगड़ा हो गया और ममता घर से निकलकर चली गईं। पीछे-पीछे सूरज भी गया और गांव के बाहर उसे पीटना शुरू कर दिया। आखिर में उसकी साड़ी से ही गला कसकर मार दिया। शव भी ठिकाने लगा दिया। शाम करीब चार बजे उसने अपने मौसा को फोन कर जानकारी दी। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ममता का मायका बाराबंकी में है। घटना की जानकारी पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सात घंटे शव के पास मंडराता रहा

सुबह करीब नौ बजे सूरज ने पत्नी को मार दिया था। उसने बताया कि जब ममता की सांसें बंद हो गई थीं तो आसपास देखा कि कोई नहीं है। इसलिए तुरंत शव ठिकाने लगा दिया और झाड़ियों से ढक दिया। करीब सात घंटे तक शव के आसपास ही मंडराता रहा। आखिर में रिश्तेदार को सूचना दी। उसका कहना था कि अगर पुलिस न आती तो कुछ देर बाद वह खुद ही थाने आकर सरेंडर कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला....आठ साल तक झेला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज ने कहा कि शादी के तीसरे दिन से विवाद शुरू हुआ जो आज तक जारी था। ममता रोजाना झगड़ा करती थी। पूरे गांव वालों के सामने विवाद करती थी। इसमें उसको बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी। शनिवार को भी विवाद शुरू हुआ। वह घर के बाहर आकर चीखने चिल्लाने लगी। इसी दौरान गांव से बाहर जाने लगी। मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ और मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed