{"_id":"65e5d16f209013641b018c12","slug":"up-wheat-purchasing-policy-approved-government-purchase-60-lakh-metric-tons-of-wheat-at-the-rate-of-rs-2275-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गेहूं क्रय नीति को मंजूरी, 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गेहूं क्रय नीति को मंजूरी, 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार
Mon, 04 Mar 2024 07:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:19 PM IST
सार
Wheat purchasing policy: प्रदेश सरकार 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करेगी। यह सरकारी खरीद 6500 खरीद केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी गेहूं खरीद केंद्र
विस्तार
प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी। किसानों को 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा। यह सरकारी खरीद 6500 खरीद केंद्रों के माध्यम से की जाएगी। सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन गेहूं खरीद नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी है।
नीति के मुताबिक कुल आठ एजेंसियां खरीद करेंगी। ये एजेंसियां हैं-खाद्य विभाग की विपणन शाखा, मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ), उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन (यूपीपीसीयू), उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) और भारतीय खाद्य निगम।
फारमर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) और फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनीज (एफपीसी) को खाद्य विभाग की विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम से संबद्ध होकर गेहूं खरीद की अनुमति भी दी गई है।