फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbance hits the state, weather set to deteriorate from this day; rain warning in these distri

यूपी: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, इस दिन से बिगड़ने जा रहा है मौसम; इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Sun, 15 Feb 2026 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होगी। 

विज्ञापन
UP: Western disturbance hits the state, weather set to deteriorate from this day; rain warning in these distri
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। 

विज्ञापन


इधर प्रदेश भर में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यह क्रम अभी जारी रहेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। पश्चिमी हिस्सों में बादलों की सक्रियता बढ़ने से रातें अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आगरा और आसपास के जिलों सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा। फिलहाल ठंड का प्रभाव और कम होगा, जबकि दिन में गर्माहट बढ़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में मार्च सी तपिश, विक्षोभ से बढ़ेगी रात की गर्मी

 राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप अब चुभन पैदा करने लगी है और फरवरी के मध्य में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को समय से पहले ही गर्मी की आहट महसूस करा दी है।

इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के संकेत हैं। विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि किसी बड़े मौसमीय बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed