फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will remain dry in the state, night temperatures will also fall, Ghazipur remains the hottest; kno

UP: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, अब रात का पारा भी  गिरेगा, गाजीपुर रहा सबसे गर्म; जानें अपडेट

Thu, 19 Feb 2026 09:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 19 Feb 2026 09:53 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहे। 31.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गाजीपुर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
UP: Weather will remain dry in the state, night temperatures will also fall, Ghazipur remains the hottest; kno
मौसम में परिर्वतन आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं तराई और पूर्वी यूपी में दिन में बादलों का डेरा रहा। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में 6 मिमी, अलीगढ़ में 3 मिमी, एटा, मैनपुरी और उन्नाव में 2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अमध्यांचल में भी कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गाजीपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और फिलहाल कुछ दिन वर्षा की संभावना नहीं है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed