फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will change in the entire state from tomorrow, there will be rain with strong winds, hailstorm al

UP Weather News: आज से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ होगी बारिश; इन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

Fri, 28 Feb 2025 10:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

UP Weather Update: आने वाले तीन से चार दिनों तक कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Weather will change in the entire state from tomorrow, there will be rain with strong winds, hailstorm al
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather Today: अगले तीन-चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवा व गरज चमक संग बारिश की संभावना है। बारिश व बादलों की वजह से तात्कालिक तौर पर तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। कुल मिलाकर मार्च की शुरुआत सुहाने मौसम से होने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश के जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह-रह कर झोंके दार हवा भी चलेगी। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत पश्चिम के 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में वज्रपात की चेतावनी है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी तराई इलाकों में झोंकेदार हवा व गरज चमक संग बारिश के संकेत हैं। रविवार से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा और रफ्तार भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है ओले गिरने की संभावना

UP: Weather will change in the entire state from tomorrow, there will be rain with strong winds, hailstorm al
यूपी के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना

महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed