Weather : मथुरा में जोरदार बारिश, लखनऊ समेत प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ होगी बरसात; ओले भी गिरेंगे... अलर्ट
राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में शनिवार को बारिश के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा संग ओले गिरने के भी आसार हैं। मथुरा में तड़के जोरदार बारिश हुई है।
विस्तार
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पंजाब में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। आज राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मथुरा में तड़के जोरदार बारिश हुई है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Rain lashes several parts of the Mathura city pic.twitter.com/8QUecFMcJ1
— ANI (@ANI) December 27, 2024विज्ञापन
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ आदि में तेज हवाओं संग अच्छी बारिश देखने को मिली।
पारे में हल्की कमी देखने को मिली
बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। हालांकि रात के पारे में हल्की कमी देखने को मिली।
तेज हवा संग ओले गिरने के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहले अरब सागर और फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के मिलने से पश्चिमी उप्र से शुरू होकर शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा संग ओले गिरने के भी आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.