फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Relief likely soon in UP weather pattern to change from June 29

UP Weather News: यूपी में चरम पर गर्मी, जल्द राहत मिलने के आसार; 29 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

Fri, 26 Jun 2026 09:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 09:42 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में गर्मी चरम पर है। इसी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP Weather Update Relief likely soon in UP weather pattern to change from June 29
तेज धूप से राजधानी में भीषण गर्मी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तपिश और लू से दो-तीन दिनों बाद राहत मिल सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 जून तक लू का असर जारी रहेगा। 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ समेत बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में शुक्रवार को लू का प्रभाव रहा। लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच भी तीव्र लू की चपेट में रहे। 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लखीमपुर खीरी देश में दूसरा सबसे गर्म रहा। 
विज्ञापन

चौथा सबसे गर्म रहा लखनऊ

रोहतक में सबसे अधिक 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर 43 डिग्री तापमान के साथ बांदा और आगरा रहे। चौथे नंबर पर 42.4 डिग्री तापमान के साथ लखनऊ रहा। फतेहगढ़, अलीगढ़ और कानपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 29 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा। जहां पर वर्षा नहीं भी होगी तो वहां पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट 8 से 9 डिग्री तक हो सकती है। 

प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना

30 जून से प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के प्रवेश के बाद आने वाले दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed