फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Prayagraj is the hottest in the state, day temperature 43.6

UP Weather Update : प्रदेश में सर्वाधिक गर्म प्रयागराज, दिन का तापमान 43.6, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 20 Apr 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Apr 2024 12:13 AM IST
सार

प्रदेश में गर्म हवा से लू जैसे हालात, प्रयागराज में दिन का पारा 43 पार। आज रात तक सहारनपुर व आसपास ओलावृष्टि व तेज आंधी के आसार जता रहा मौसम विभाग।

विज्ञापन
UP Weather Update: Prayagraj is the hottest in the state, day temperature 43.6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चढ़ते तापमान और लू का अहसास करातीं गर्म हवाओं ने शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म बनाया। प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के पारे में बृहस्पतिवार की अपेक्षा 1.4 और रात के पारे में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, अलीगढ़ में दिन का पारा 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहा। सामान्य से अधिक तापमान हो जाने से पूरा प्रदेश गर्मी से बेहाल रहा। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


29.4 डिग्री सेल्सियस पर सर्वाधिक गर्म बुलंदशहर में रात
बस्ती में ही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात का पारा 22.8 डिग्री से 29..4 डिग्री (फतेहगढ़) के बीच रहा। फतेहगढ़ में रात सर्वाधिक गर्म रही। बुलंदशहर में पारा 29 डिग्री, बाराबंकी में 27 डिग्री, वाराणसी में 26..8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान। पूरे प्रदेश में रात का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री तक अधिक रहा।
विज्ञापन


यहां सर्वाधिक गर्म हो सकती हैं रातें, रहें अलर्ट 
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, प्रयागराज, प्रतापगढ़ वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में रात के सर्वाधिक गर्म रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रातें गर्म रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में सर्वाधिक गर्म 
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार इस सीजन में सर्वाधिक गर्म रहा है। फिलहाल लू या हीट वेव कंडीशन कहीं नहीं है। हवाओं की रफ्तार काफी तेज है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी 35 किमी तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed