फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather took a U-turn amid heatwave and scorching heat, warning of rain and thunderstorm in 46 districts,

यूपी: लू और तपिश के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न, 46 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी; चलेगी तेज हवा

Tue, 20 May 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 May 2025 07:30 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम ने एक बार फिर से यू-टर्न लिया है। गर्मी और तपिश के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Weather took a U-turn amid heatwave and scorching heat, warning of rain and thunderstorm in 46 districts,
प्रदेश में कई जगहों पर हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढाव जारी है। पूर्वी और तराई इलाकों में जहां तेज हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिल रही है, वहीं बुंदेलखंड के बांदा, झांसी के अलावा प्रयागराज आदि दक्षिणी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी-तराई और दिल्ली एनसीआर समेत लगभग 46 जिलों में कहीं कहीं तेज रफ्तार हवाएं चलने, छिटपुट बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। हालांकि बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों में फिलहाल इस मौसमी बदलाव का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला। मंगलवार को प्रदेश के बस्ती, अयोध्या, महाराजगंज, कुशीनगर जैसे कुछ इलाकों में दिन में घने बादल छा गए और तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन

आज झांसी रहा सबसे गर्म जिला 

झांसी में दोपहर बाद 44.6 डिग्री, आगरा में 42.4 डिग्री और प्रयागराज 41.2 डिग्री तापमान रहा। बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और मंगलवार को यहां लू जैसी परिस्थितियां रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बनने वाले एक सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 से 25 मई के बीच पश्चिम से पूरब तक गरज चमक और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इससे ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य या इससे नीचे आने की संभावना है।

विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed