फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather to change rapidly in the state within 48 hours, mercury may drop by four degrees; alert issued

यूपी: प्रदेश में 48 घंटे के अंदर तेजी से बदलेगा मौसम, इन जिलों में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा; अलर्ट जारी

Wed, 03 Dec 2025 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Dec 2025 08:50 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में बदलाव आने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में एकदम से गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Weather to change rapidly in the state within 48 hours, mercury may drop by four degrees; alert issued
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं के साथ सर्द माैसम ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी संभागों के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दिन में गुनगुनी धूप खिली और 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाओं से माैसम में नर्मी बनी रही।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश में दिन व रात का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इस सीजन में सर्दी के ज्यादा तेज रहने के आसार हैं। तापमान ऐसे ही लुढ़कता रहा तो जल्द ही प्रदेश में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि पछुआ हवाओं की वजह से घने कोहरे की संभावना अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed